Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: फिरौती प्रकरण में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की...

कुचामन न्यूज: फिरौती प्रकरण में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कुचामन के बाजार हुए बंद

पुलिस जिंदाबाद के लगे नारे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर में 5 व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को शहर के सभी बाजार सांकेतिक रूप से बंद रहे।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शहर के लोग विनायक कॉम्प्लेक्स के सामने सीकर स्टेंड पर एकत्रित हुए। जहां से एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। लोगों ने पूरे रास्ते में पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए और आरोपियों की अवैध संपत्ति तोड़ने के नारे लगाए। 

- विज्ञापन -image description

कुचामन न्यूज: फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर शहर में कराई परेड

बाजार सांकेतिक रूप से बंद

जानकारी के अनुसार- कुचामन शहर में 28 से 30 नवम्बर के बीच पांच व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शहर के व्यापारियों और नागरिकों ने सोमवार को एकजुट होकर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संदर्भ में शहर के विभिन्न बाजारों में सांकेतिक बंद का आयोजन किया गया, और व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए प्रदर्शन किया।

- Advertisement -ishan

कुचामन न्यूज: पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

ज्ञापन में बताया गया कि…

आरोपियों का संबंध लॉरेंस विश्नोई गैंग से

कुचामन के खान मोहल्ला निवासी शफीक खान, सरफराज खान, शोयब खान, और रहीम पठान नामक आरोपी फिरौती मांगने में संलिप्त पाए गए। इन आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज के माध्यम से कुचामन के पांच व्यापारियों से करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की थी।

पुलिस की जांच में यह पता चला कि इन आरोपियों का संबंध लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा से है, और ये आरोपी गुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए थे। इन आरोपियों के खिलाफ मुम्बई ब्लास्ट 1993 में भी संलिप्तता की खबरें सामने आई हैं।

कुचामन न्यूज: डीआईजी अजमेर ओमप्रकाश बोले- पूरा रिकॉर्ड खंगाल कर पूछताछ के बाद जल्द खुलासा करेगी पुलिस

अवैध व्यापार और निर्माण गतिविधियाँ

पुलिस के मुताबिक ये आरोपी कुचामन शहर में सट्टे का कारोबार चलाने के अलावा अवैध निर्माण और अनैतिक गतिविधियों में भी संलिप्त हैं। शफीक खान ने मुख्य बाजार स्थित जे के प्लाजा के टॉप फ्लोर पर अवैध निर्माण कर जिम चला रखा था।

जिसमें नशा और अनैतिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा, इन आरोपियों ने खान मोहल्ला के शमशान भूमि पर भी अवैध मकान बनवाए हैं और डीडवाना रोड पर प्रेरणा टावर के रूफटॉप रेस्टोरेंट के माध्यम से नशे का कारोबार किया जा रहा था।

कुचामन न्यूज़: कुचामन फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

गोल्ड तस्करी और युवा अपराधियों को बढ़ावा

आरोपियों के खिलाफ यह भी जानकारी सामने आई है कि ये लोग गोल्ड तस्करी में भी शामिल हैं और अपने गैंग के माध्यम से इस अवैध धंधे को चलाते हैं। इनके द्वारा स्थानीय युवाओं को नशा और अपराध में संलिप्त करने का काम किया जा रहा है, जिससे शहर में अपराध का नेटवर्क फैलता जा रहा है।

व्यापारियों को सुरक्षा की मांग

शहर के व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए, और इन आरोपियों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्तियों को राजसात किया जाए। इसके अलावा, इन आरोपियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण कार्यों को भी तत्काल प्रभाव से हटवाने की अपील की गई है।

कुचामन न्यूज: फिरौती मामले में दबिश देने पहुंची पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी

 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments