Tuesday, March 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: सफीक खान और फहीम खान को कोर्ट ने फिर भेजा...

कुचामन न्यूज़: सफीक खान और फहीम खान को कोर्ट ने फिर भेजा पुलिस रिमांड पर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: फिरौती प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को वापस न्यायालय में पेश किया। जहां से 2 को पुलिस ने जेल भेज दिया वहीं मुख्य आरोपी सफीक व उसके साथी फहीम को  कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस प्रकरण के बारे में डीआईजी ओम प्रकाश ने पहले ही यह स्पष्ट किया था कि आरोपियों को स्पीड ट्रायल के माध्यम से शीघ्र सजा दिलवाई जाएगी।

- विज्ञापन -image description

कुचामन न्यूज: फिरौती प्रकरण में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कुचामन के बाजार हुए बंद

व्यापारियों द्वारा दी गई आधिकारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न क्रिमिनल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों से गहन पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया।

- Advertisement -ishan

वहां पहली पेशी के दौरान कोर्ट ने सभी आरोपियों जिनमें– सफीक खान, फहीम खान, सौयैब खान और रहीम खान की पुलिस रिमांड स्वीकृत की। इसके बाद हिरासत में आरोपियों से फिर से पूछताछ की गई। जिससे मामले की सारी जानकारी पता लग सके।

कुचामन न्यूज: फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर शहर में कराई परेड

आज गुरूवार को रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने फिर से कोर्ट में रिमांड की अर्जी दी। कोर्ट ने आरोपियों के गंभीर अपराधों को ध्यान में रखते हुए सफीक खान और फहीम खान को फिर से रिमांड में रखने का आदेश दिया। वहीं कोर्ट ने सरफराज और सौयैब खान को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस आरोपियों से मामले से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है। जिसके आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी और इसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

कुचामन न्यूज़: कुचामन फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!