Monday, April 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया ने मुख्यमंत्री...

कुचामन न्यूज़: नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया ने मुख्यमंत्री से की अपील

कुचामन को मल्टी रीको इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करने की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और नगर परिषद कुचामन सिटी के सदस्य अनिल सिंह मेड़तिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कुचामन के एग्रो कैटेगरी रीको इंडस्ट्रियल एरिया को मल्टी रीको इंडस्ट्रियल एरिया में बदलने का आग्रह किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन न्यूज़: राज्य मंत्री विजयसिंह ने किया नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया के कार्यालय का उद्घाटन

- विज्ञापन -image description

उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री को बताया कि कुचामन सिटी प्रदेश में तेजी से विकसित होने वाला शहर है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में। हालांकि यहां औद्योगिक गतिविधियों की कमी के कारण क्षेत्र का आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है।

मेड़तिया ने यह भी कहा कि कुचामन में करीब साढ़े 3 सौ बीघा भूमि पर एग्रो इंडस्ट्री के लिए रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्वीकृत किया गया है। लेकिन यह केवल कृषि संबंधित उद्योगों तक सीमित है।

- Advertisement -ishan

कुचामन न्यूज़: 3 साल से कर रहा महिला का रेप डीडवाना-कुचामन पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि यदि इस क्षेत्र को मल्टी इंडस्ट्रियल एरिया घोषित किया जाता है। तो यहां विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित हो सकते हैं। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!