Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: धोबी समाज मनाएगा पांच दिवसीय नवरात्रि महोत्सव

कुचामन न्यूज़: धोबी समाज मनाएगा पांच दिवसीय नवरात्रि महोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
कुचामन न्यूज़: कुचामनसिटी. बसिठा धोबी समाज संस्थान कुचामन सिटी की कार्यकारिणी के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज की आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने कार्यकारिणी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया।

सभा में धोबी समाज कुचामन सिटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित करने का फैसला लिया है। कार्यक्रम का प्रारंभ 8 अक्टूबर को माता की मूर्ति स्थापना के साथ होगा, जबकि समापन दशहरे की शाम गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन के साथ किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

यह भी पढ़ेंKuchaman News: मां शाकंभरी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 3 अक्टूबर से

- विज्ञापन -image description

अध्यक्ष कैलाश बारिया ने बताया कि- रात्री कालीन इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में गरबा, डांडिया और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं, बच्चों और युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ेंकुचामन न्यूज़: शारदीय नवरात्रि कल से जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि धोबी समाज एक मेहनतकश समाज है, जो अपने लिए समय कम निकाल पाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए यह कार्यक्रम विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। शाहजी का बाग में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!