Wednesday, April 1, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के शिष्टमंडल ने किया राधा कृष्ण...

Kuchaman News: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के शिष्टमंडल ने किया राधा कृष्ण महाराज का स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
Kuchaman News: कुचामनसिटी. श्री कुचामन गौशाला बीड़ में आयोजित नानी बाई मायरा कार्यक्रम गोवत्स परम पूज्य राधा कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से उत्साह पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आज कथा के दुसरे दिन सैंकड़ों सनातन प्रेमी, महिलाए, पुरुष और गणमान्य लोग कथा में शामिल हुए।
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत इकाई कुचामन सिटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि समिति का शिष्ट मंडल समिति के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर मंत्री के नेतृत्व में आज महाराज श्री का दुपट्टा, माला, एवं समिति के जानकारी का फोल्डर भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री ने महाराज श्री को समिति के कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही निवेदन किया कि आप भी व्यास पीठ से गर्भस्थ शिशु संरक्षण के बारे में सभी श्रोताओं को जानकारी दे।
शिष्ट मंडल में राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर मंत्री, तेलगाना के प्रभारी सुरेश लाटा, हैदराबाद प्रवासी अनिल प्रेमजीवाला,  कुचामन ईकाई अध्यक्ष श्याम सुंदर सैनी, संरक्षक नटवरलाल वक्ता, सचिव परमानंद अग्रवाल आदि स्वागत कार्यकर्म में सम्मिलित हुए।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!