Wednesday, April 1, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman news: कुचामन सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा...

Kuchaman news: कुचामन सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ दिया ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman news: विमल पारीक @ कुचामनसिटी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कोटा में आईपीएस पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में कुचामन सर्व ब्राह्मण समाज ने सर्व ब्राह्मण महासभा युवा अध्यक्ष विमल पारीक के नेतृत्व में कुचामन तहसीलदार महेन्द्र मूंड को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

ज्ञापन में लिखा कि आईपीएस रविदत्त गौड़ पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है, जो गलत है। इसे ब्राह्मण समाज आहत हुआ है।

- विज्ञापन -image description

राजकुमार गौड़ ने बताया कि खाकी को औकात याद दिलाने की बात कहने वाला, एक पुलिस अधिकारी को घुटनों पर चलाने की बात कहने वाला, एक पढ़े लिखे व्यक्ति का जीना हराम करने की बात कहने वाले गोविंद डोटासरा जी आप खुद की गिरेबान में झांक कर देखिए।
आप पर कितने घोटालों और कितने भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

पुलिस की वर्दी पहन कर देश की सेवा कर रहे आईपीएस अधिकारी रवि दत्त गौड जी के लिए आप द्वारा भरे मंच पर बोले गए शब्द आपकी मानसिकता और चरित्र का बिल्कुल ठीक परिचय देते है। अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे वरना प्रदेश का क्या देश भर का ब्राह्मण समाज के साथ सभी छत्तीस कोम के युवा आपकी खत्म राजनीति पर पूर्ण विराम लगा देगा।

- Advertisement -ishan

ज्ञापन में प्रदेशाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में छः न्याति समाज अध्यक्ष उमेश शर्मा, गिरिराज खरीट जिला अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण महासभा, युवा ब्राह्मण समाज सभा नगर अध्यक्ष विमल पारीक,
लक्ष्मण शर्मा, सुरेश गौड़, कुंज बिहारी जोशी ,राजकुमार गौड़, जयप्रकाश खंडेलवाल, कमल कुमार गौड़, मुकेश शर्मा ,आशीष शर्मा, अभिमन्यु जोशी, हेमराज पारीक, गोविंदराम उपाध्याय, नथमल शर्मा, डीसी गौड़, विजय पारीक, आनन्द व्यास, अनन्त तिवारी, सुरेश सिखवाल, डॉक्टर सुशील शर्मा, मुरारी शर्मा, सौरभ गौड़, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, हर्ष, रवि शर्मा, कुशल, विनय, सुशील, विशाल , मयंक ,सुभाष ,सुरेंद्र गौड़, अरूण व्यास आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!