![image description](https://kuchamadi.com/wp-content/uploads/2024/06/tagore.gif)
Kuchaman news: कुचामनसिटी। जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक कुचामन जैन समाज द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक के साथ मनाया गया।
![image description](https://kuchamadi.com/wp-content/uploads/2023/12/gsvkidsprbach.gif)
अजमेरी मन्दिर के मंत्री अशोक काला ने बताया कि इस उपलक्ष में प्रात:काल अजमेरी मन्दिर व पुरानी नशियांजी में विशेष शांतिधारा तथा शांति विधान का भक्तिपूर्ण आयोजन किया गया।
![image description](https://kuchamadi.com/wp-content/uploads/2024/06/hosp.jpg)
इस विधान पूजन में अशोक गंगवाल,सुरेश कुमार पाटोदी, रमेश पहाड़ियां, अशोक काला, नवीन बड़जात्या, राजकुमार बज़, अजय पाटोदी, विनोद गंगवाल, देवेंद्रकुमार पहाडिया, बाबुलाल पहाड़िया, निर्मल सोगानी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शाम को भक्तामर महिला मंण्डल द्वारा अजमेरी मन्दिर में भक्तामर की आरती धूमधाम से की गई।