Wednesday, April 1, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman news: कुचामन में 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी...

Kuchaman news: कुचामन में 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

 शोभायात्रा में शामिल होंगे हजारों विप्रबंधु

Kuchaman news: कुचामनसिटी। शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विप्र समाज द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस क्रम में 10 मई को विशाल शोभायात्रा आयोजित होगी, जिसमें हजारों की संख्या में विप्रबंधु शामिल होंगे।

- विज्ञापन -image description
image description

विप्र समाज के नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि 9 मई गुरुवार को विप्र समाज द्वारा संचालित केवीएम स्कूल में रात्रि 8.15 बजे संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ होगा।

- विज्ञापन -image description

Kuchaman news:    10 मई शुक्रवार को प्रात: 7.15 बजे परशुराम सर्किल स्टेशन रोड़ पर पूजार्चना की जाएगी। इसी दिन मध्याह्न 3.15 बजे विशाल शोभायात्रा एवं महाआरती होगी।

शोभायात्रा केवीएम. स्कूल से प्रारम्भ होकर खादी भण्डार, एस.बी.आई. बैंक, स्टेशन रोड़, लॉयन्स सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, आथूणां दरवाजा, घाटी कुआं, नया शहर, सीकर रोड़, महादेव भवन, न्यू कॉलोनी होते हुए केवीएम. स्कूल पहुंचकर विसर्जित होगी।

- Advertisement -ishan

शोभायात्रा के समापन के पश्चात भगवान श्री परशुराम की महाआरती होगी एवं आतिशबाजी की जाएगी। शोभायात्रा के दिन मध्याह्न 2 बजे पश्चात सभी विप्रबंधु अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इस दौरान पुरुष जहां सफेद कुर्ता – पायजामा, एवं मातृशक्ति केसरिया साड़ी में नजर आएंगी।

कार्यक्रम के विशाल आयोजन के लिए समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारिया की जा रही है। आयोजन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!