Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरकांग्रेस पार्षद कालूराम गुर्जर अब कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे भाजपा में

कांग्रेस पार्षद कालूराम गुर्जर अब कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे भाजपा में

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी. नावां शहर। नावां में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है और चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन पार्टी में असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी अब भी जारी है।

नगरपालिका के वार्ड संख्या दो के पार्षद कालूराम गुर्जर पिछले बीस साल से कांग्रेस पार्टी के सदस्य है तथा पालिका में दूसरी बार पार्षद बने है। गुर्जर ने कांग्रेस (आई) के प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया की मैं पार्टी की रीति-नीति से नाराज़ हुआ हूं।

- विज्ञापन -image description
image description

कांग्रेस सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव 2018 के घोषणा पत्र मे किसानों के कर्ज माफी का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद घोषणा पत्र मे किए गए वादों के सम्बन्ध में किसी प्रकार से अमल नहीं किया गया है और न ही कर्जा माफी की है। जिससे मै आहत होकर कांग्रेस (आई) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ।

वार्डवासियों की सहमति से लिया निर्णय

- विज्ञापन -image description

पार्षद गुर्जर ने बताया की पार्टी छोड़ने का निर्णय केवल मेरा नहीं हैं। वार्ड में एक आमसभा रखी गई जिसमे वार्ड के लगभग दो सौ लोगों ने भाग लिया। वार्ड में विकास कार्य नहीं होने के कारण सभी वार्डवासी विधायक व पार्टी से नाराज़ है। सभी की सहमति से मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया।

वार्ड में नहीं हुए विकास कार्य

पार्षद ने बताया की पार्षद बनने के बाद वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं करवा पाया। वार्ड में सड़क व नाली निर्माण नहीं होने के कारण लोग परेशान है। इसके साथ ही रोडलाइट नहीं होने के कारण वार्ड में अंधेरा रहता है। जबकि अन्य कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में लगातार विकास कार्य हो रहे है। विधायक को कई बार समस्या बताने के बाद भी वार्ड की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

कल ग्रहण करेंगे भाजपा की सदस्यता

पार्षद कालूराम गुर्जर ने बताया की कल बुधवार को मेरी ओर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जाएगी। इसके साथ ही वार्ड के दर्जनों लोग भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!