Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीईडी की कार्रवाई- पेपर लीक प्रकरण को लेकर नावां के चौसला में...

ईडी की कार्रवाई- पेपर लीक प्रकरण को लेकर नावां के चौसला में कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पेपर लीक प्रकरण में की जा रही है जांच

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। पेपर लीक प्रकरण के तार नावां की सरहद से भी जुड़े है। इसे लेकर ईडी की टीम भी नावां के ग्राम चौसला में जांच कर रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम शुक्रवार की सुबह ही चौसला और कुणी पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। जहा एक संदिग्ध नरेश  खैरवा के घर तलाशी ली जा रही है। 

स्पर्धा के  नजदीकी रहे है नरेश और सुरेश

चौसला निवासी नरेश खैरवा के घर ईडी की तलाशी की जा रही है। नरेश खैरवा स्पर्धा चौधरी का ड्राइवर था। इसी प्रकार ग्राम कुणी में पूर्ण जेवलिया के घर भी जांच की गई है। यह दोनो आपस में जीजा साले हैं। बताया जा रहा है की नरेश ने पिछले 2- 3 सालों में ही अच्छे रुपए कमाए हैं।

सीआरपीएफ के जवान तैनात

- विज्ञापन -image description

पेपर लिक का है मामला, जांच  के दौरान आरोपियों  के घरों के बाहर सीआरपीएफ के जवान  तैनात है। नरेश चौधरी से की जा रही है पूछताछ। E D के है आठ अधिकारी है जांच में शामिल।

कौन है स्पर्धा चौधरी

स्पर्धा चौधरी पर ED ने शिकंजा कसा है जो 2018 में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रही और फिर कांग्रेस से RLP में चली गई। इसके बाद R LP की भी कार्यकारिणी से स्पर्धा को हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि स्पर्धा ने कबूला है कि वह पेपरलीक मामले में बाबूलाल कटारा से मिली थी और स्पर्धा के पेपर लीक के सरगना सुरेश ढाका से भी करीबी रिश्ते बताए जाते हैं।

RLP में महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही स्पर्धा ने 2018 में फुलेरा विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन हार गई। 2018 में फुलेरा से टिकट मांगने के दौरान उस समय के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ उनके समर्थकों द्वारा अभद्रता करने के आरोपों के चलते स्पर्ध को कांग्रेस ने 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

- Advertisement -ishan

बिग ब्रेकिंग – नावां के सरहद तक पहुंचा पेपर लीक प्रकरण, ईडी की दस्तक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!