Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीआचार संहिता लागू होने के साथ ही हरकत में आया प्रशासन

आचार संहिता लागू होने के साथ ही हरकत में आया प्रशासन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजनीतिक दलों और नेताओं के पोस्टर बैनर हटाए

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। चुनावों की घोषणा होते ही अब प्रशासन एक्शन में आ गया है। जैसे ही भारतीय चुनाव आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा की वैसे ही कुचामन शहर के अंदर बाहर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर पोस्टर इत्यादि हटाने का काम भी शुरू कर दिया।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग ने चुनाव का भी ऐलान कर दिया है इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामनसिटी में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए जिले में लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर होर्डिंग उतारने का काम शुरू हो गया है कुचामन नगर परिषद के कर्मचारियो ने राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के पोस्टर बैनर हटाने में जुट गए है इसके लिए नगर परिषद ने अभियान चलाकर शहर के विभिन्न स्थानों से बैनर-पोस्टर हटवाए।

दीवारों व सार्वजनिक स्थानों पर लिखे गए स्लोगन आदि को भी पेंटिग कर मिटाया गया नगर परिषद की टीम ने शहर में घूमकर चुनाव संबंधी पोस्टर होर्डिंग बैनर आदि हटवाए। लोगों से दोबारा से सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!