Monday, March 30, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजबलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता को डरा धमकाकर कर रहा...

बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता को डरा धमकाकर कर रहा था गलत काम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

आरोपी श्योनारायण उर्फ धर्मा को किया गिरफ्तार, सरहद गोपालपुरा से किया दस्तयाब।
आरोपी पिछले 4-5 साल से पीड़िता को डरा-धमका कर रहा था, बलात्कार ।
थाना चितावा पुलिस टीम की रही शानदार कार्रवाई।

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। चितावा क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते  हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक  प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता व सीओ विकास ढिंढवाल के निकटतम सुपरविजन में  मुकेश कुमार थानाधिकारी चितावा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बलात्कार के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए श्योनारायण उर्फ धर्मा पुत्र ईश्वरराम उर्फ ईश्राराम, जाति जाट, उम्र 30 साल, निवासी गोपालपुरा पुलिस थाना चिताया को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला- दिनांक 24.08.2023 को थाना चितावा निवासी परिवादीया ने रिपोर्ट दी कि आरोपी श्योनारायण उर्फ धर्मा पुत्र  ईश्वरराम उर्फ ईश्राराम जाति जाट, उम्र 30 साल निवासी गोपालपुरा, पुलिस थाना चितावा ने डरा-धमका कर मेरे साथ बार-बार बलात्कार किया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता के मध्यनजर गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर मुलजिम श्योनारायण उर्फ धर्मा को दिनांक 05.09.2023 को ग्राम गोपालपुरा से दस्तयाब किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!