Tuesday, May 20, 2025
Homeनावां शहरदो वर्ष से टूटी सड़क से परेशान वार्डवासी, आक्रोशित महिलाओ ने पालिका...

दो वर्ष से टूटी सड़क से परेशान वार्डवासी, आक्रोशित महिलाओ ने पालिका में किया हंगामा

- विज्ञापन -IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावांशहर। शहर के वार्ड संख्या पांच में पुराने बस स्टैण्ड से साल्ट कॉलोनी रोड को नगरपालिका की ओर से लगभग दो वर्ष पूर्व तोड़ा गया था। ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। जिसमे कारण पुरे रास्ते में कंकरीट पड़ी हुई है। जिसके कारण वार्डवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वार्ड पार्षद किरण छापोला ने बताया की पालिकाध्यक्ष सायरी देवी व अधिशासी अधिकारी को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद पालिका प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद ने बताया की पालिकाध्यक्ष सायरी देवी को कई बार अवगत करवाने के बाद भी वार्ड की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।

पार्षद छापोला ने बताया की हर बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन टेंडर नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण वार्डवासियों में काफी आक्रोश है। जिसके चलते वार्ड की महिलाओं ने पालिका परिसर में हंगामा किया। इसके पश्चात अधिशासी अधिकारी सतीश राव ने महिलाओं को दूरभाष के जरिए आश्वासन दिया तथा गुरुवार की सुबह समस्या अवगत करवाने की बात कही। जिसके पश्चात महिलाएं पालिका से रवाना हो गई।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!