Homeकुचामनसिटीआयुक्त धर्मपाल की कार्यकुशलता से भाजपा का धरना समाप्त, भाजपा ने आयुक्त...

आयुक्त धर्मपाल की कार्यकुशलता से भाजपा का धरना समाप्त, भाजपा ने आयुक्त का किया सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पत्रावलियां मंगवाकर पट्टे जारी करने का आश्वासन, आयुक्त ने कार्मिकों के अवकाश किए निरस्त, बनाए जाएंगे सबके पट्टे

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। शहर में भाजपा की ओर से दिया जा रहा धरना शुक्रवार को समाप्त कर दिया है। आयुक्त के पट्टे जारी करने को लेकर दिए गए आश्वासन व अवकाश निरस्त करने के बाद समाप्त कर दिया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नगरपरिषद के सामने चल रहे धरने के दौरान शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष व पार्षद आयुक्त धर्मपाल के पास पहुंचे। जहां आयुक्त धर्मपाल ने बताया कि सभी लोगों के पट्टे जारी करने का आश्वासन दिया और बताया कि जिनकी पत्रावलियां परिषद में नहीं है तो फिर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। भाजपा के लोगों ने बताया कि परिषद में कई बुजुर्ग लोग व महिलाएं पट्टे बनवाने के लिए चक्कर लगाते है जिन्हें परेशान होना पड़ता है।

इसके बाद आयुक्त ने कहा कि बुजुर्गो व महिलाओं के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे और आमजन को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

- विज्ञापन -image description

आयुक्त के आश्वासन पर भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। आयुक्त और अनिलसिंह के बीच हुई वार्ता में आयुक्त ने बताया कि नगरपरिषद के सरकारी अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं और अब अवकाश के दिन भी लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कर पट्टे बनवाए जाएंगे। जिससे आमजन को राहत मिलेगी और शिविर का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सकेगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments