Wednesday, April 1, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजरावणा राजपूत विकास समिति कुचामन के चुनाव सम्पन्न

रावणा राजपूत विकास समिति कुचामन के चुनाव सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दिलीप सिंह पांचोता बने रावणा राजपूत समाज विकास समिति के कुचामन- नावा तहसील अध्यक्ष

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी।  रावणा राजपूत विकास समिति के तहसील अध्यक्ष के चुनाव रविवार को शहर के पुराने बस स्टैंड पर स्थित एलबीएस स्कूल में संपन्न हुए। जिसमे सर्वसम्मति दिलीपसिंह नरुका को समाज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के लिए गठित तीन सदस्यों की चुनाव कमेटी के अधिकारी रणजीत सिंह, राजपाल सिंह व बजरंग सिंह जिलिया ने बताया कि तहसील अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार दिलीप सिंह पांचोता का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ। तय समय के दौरान अन्य किसी उम्मीदवार की दावेदारी या आवेदन पत्र प्राप्त नही होने के कारण दिलीप सिंह पांचोता को सर्व समिति से रावणा राजपूत समाज कुचामन- नावा तहसील का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

पाँचोता के तहसील अध्यक्ष बनने पर बद्री सिंह भाटी, घीसू सिंह सोलंकी, भंवर सिंह चौहान, दिलीप सिंह भांवता, भंवरसिंह लीचाना, सुखसिंह शेखावत, भंवरसिंह नालोट रामेश्वरसिंह घाटवा, श्यामसिंह आनंदपुरा सहित समाज की नवगठित पंजीकृत संस्था शहीद मेजर दलपतसिंह रावणा राजपूत कल्याण एवं सहायता समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह भाटी, शंकरसिंह कुकनवाली, अशोक सिंह मंडावरा, विजयसिंह शेखावत, राजेन्द्रसिंह रसाल, लक्ष्मण सिंह कुकनवाली ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर गुमान सिंह सोलंकी प्रदीप सिंह मंडावरा राहुल सिंह मीठड़ी, देवी सिंह कुचामन, शैतानसिंह चितावा सहित समाज के काफी लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!