Homeब्रेकिंग न्यूजभारत विकास परिषद की ओर से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में ...

भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। शहर के पुरानी धान मंडी स्थित महावीर भवन में भारत विकास परिषद के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 111 यूनिट का संग्रह हुआ।

संस्था के शिविर प्रभारी शरद सोमानी ने बताया कि रक्त संग्रह जयपुर से स्वास्थ्य कल्याण बैंक एवं कुचामन राजकीय अस्पताल से ब्लड बैंक के द्वारा किया गया।

संस्था के सह सचिव राघव सारडा ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ गोविंद राम चौधरी, डॉक्टर वी के गुप्ता, सुमेर बज, कैलाश पांड्या, अजीत पहाड़िया, ज्ञानाराम रणवां, देवीलाल दादरवाल के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था के वित्त सचिव मोहित सेठी, संपर्क प्रमुख अंकुर काला, अरुण धूत, लेखराज जैन, उपकार जैन, जय प्रकाश शर्मा, सम्पत सोमानी, अरुण रिणवा, सुशील काबरा, वासु धूत, प्रतीक रावका उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments