Homeनावां शहरओम नमः शिवाय का जाप करते हुए किया भगवान शिव का अभिषेक

ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए किया भगवान शिव का अभिषेक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावांशहर। उपखंड मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्र में श्रावण माह में नियमित शिव मंदिरों पर भगवान की पूजा-अर्चना के साथ बील पत्र अर्पित किए जाते है।

- विज्ञापन -image description

श्रावण माह के सोमवार को मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक कर श्रद्धालु मंगलकामना करते है। शहर के व्यास कॉलोनी में सोमवार की सुबह संजय गौड़ की ओर से विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान लोगों ने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई और भगवान शिव के जयकारे लगाए गए।

- विज्ञापन -image description

पंडित कल्याण सहाय शर्मा के सानिध्य में पांच पंडितों ने भगवान शिव का अभिषेक संपन्न करवाया। इस दौरान विनोद गौड़, अनिल गौड़, ओमप्रकाश गौड़, गजेश पंवार सहित दर्जनों लोगों व महिलाओं ने अभिषेक किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments