Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरशहीद भगतसिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग का परिणाम रहा शत प्रतिशत

शहीद भगतसिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग का परिणाम रहा शत प्रतिशत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

5 वर्षो से लगातार शत प्रतिशत परिणाम दे रहा महाविद्यालय

अरुण जोशी @ नावांशहर। शहर के सीकर रोड़ स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

- विज्ञापन -image description
image description

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के जारी हुए चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर छात्र सोनू ने 89 फीसदी, द्वितीय स्थान पर छात्रा शिवानी ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। संस्था के निदेशक अनिल कुमार गौड़ ने कहा कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से ही सफलता मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तीर्ण हुए सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

- विज्ञापन -image description

प्राचार्य डॉ अभिषेक कुमार जोशी ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर स्वागत किया तथा मुंह मीठा करवाया। प्राचार्य जोशी ने बताया कि राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय जयपुर की और से घोषित बीएससी नर्सिंग का परिणाम लगातार 5 वर्षों से शत प्रतिशत रहा है।

प्राचार्य ने बताया की मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर शिक्षक मयंक सिंह, रोहित सिंह, रामनिवास, महेश कुमार, महावीर प्रसाद, अनिल कुमार, अब्दुल कादिर, इफ्तेखार, संदीप कुमार, आशुतोष दाधीच, पुखराज, मदन लाल मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!