Tuesday, March 31, 2026
Homeक्राइम न्यूजपुलिस ने किया हनीट्रैप मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने किया हनीट्रैप मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुणजोशी@नावांशहर

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस की और से सोमवार को हनीट्रैप मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम चौधरी तथा वृताधिकारी संजीव कटेवा के निर्देशन में थानाधिकारी धर्मेश दायमा के नेतृत्व में गठित टीम की और से हनीट्रेप के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए चौथे आरोपी ग्राम कांसेड़ा निवासी किशनलाल पुत्र कुनणाराम कुमावत को गिरफ्तार किया गया।

- विज्ञापन -image description

थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया की मामले में लिप्त शेष आरोपियों की तलाश जारी है। हनीट्रैप मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी चेनाराम को गिरफ्तार कर बोलेरो गाड़ी बरामद की जा चुकी हैं। इसके साथ ही अन्य दो आरोपी रमेश ढाका तथा भगोती देवी उर्फ सुमन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह है मामला – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मई को दांतारामगढ़ के नौसाल निवासी गोपालराम पुत्र दुल्लाराम जाट ने रिपोर्ट पेश कर बताया की एक अनजान महिला की और से मुझे फोन कर फंसाया गया। महिला ने 07 मई को नावा में एक मकान पर बुला लिया। जहां पर चैनाराम व अन्य तीन चार व्यक्ति पहले से मौजूद थे। जिनकी और से मुझे बंधक बनाकर मेरे साथ मारपीट की गई तथा मेरे कपडे खुलवाकर वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। इसके पश्चात मेरे फोन पे से 1,22,860 रूपए व नगद 30,000 रूपए ले लिए गए। मेरे साथ मारपीट कर व धमकाकर मेरी बोलेरो गाड़ी के कागजात अपने नाम करवाकर जबरन मेरे हस्ताक्षर करवा लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के तलाश शुरू की।
टीम ने की कार्यवाही – कार्यवाही में धर्मेश दायमा के साथ हेडकांस्टेबल शम्भुसिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, प्रेमचंद, मनोज कुमार ने सहयोग किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!