Sunday, June 1, 2025
Homeचिकित्सा एवं स्वास्थ्यमुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की वित्तीय स्वीकृति जारी

मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की वित्तीय स्वीकृति जारी

- विज्ञापन -IT DEALS HUB

मुख्यमंत्री व उपमुख्य सचेतक का जताया आभार
अरुण जोशी. नावांशहर। शहर में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थापित करने हेतु राज्य सरकार की और से वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। जिस पर लोगों ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा व राजस्थान सरकार के उपमुख्य सचेतक व नावां विधायक महेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त किया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के प्रयासों से चिकित्सा क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा कार्यालय खुलने से चिकित्सा सुविधाओ में और बढ़ोतरी होगी व लोगों को समय पर सुविधाएं मिल सकेगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बाबूलाल बजाज, प्रतिपक्ष नेता अवधेश पारीक, पार्षद निरंजन जांगिड़, पंकज चौधरी, नटवर शर्मा, राकेश जांगिड़, शौकत खान, अजय अग्रवाल, सेवादल अध्यक्ष अशोक सैनी, सेवादल जिला महासचिव महेंद्र पारीक, जिला सचिव अंसार अली, शकील शान सहित अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
Physics Wallah
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!