Homeकुचामनसिटीदूसरे दिन भी नहीं हो सकी पंचायत समिति की साधारण सभा

दूसरे दिन भी नहीं हो सकी पंचायत समिति की साधारण सभा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अधिकारी करते रहे इंतजार, प्रधान समेत नहीं पहुंचे कोई  जनप्रतिनिधि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक. कुचामनसिटी। पंचायत समितियों की साधारण सभा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित करनी पड़ी। बैठक में प्रधान सविता चौधरी समेत कोई जनप्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे।

- विज्ञापन -image description

पंचायत समिति कुचामनसिटी की साधारण सभा 8 मई को प्रधान सविता चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होनी थी। लेकिन कोरम पूरा नहीं होने से स्थगित कर 9 मई को रखने का निर्णय लिया। 9 मई को भी कोरम पुरा नही होने के कारण बैठक को स्थगित किया गया। विकास अधिकारी शैलेन्द्रसिंह ने बताया कि बैठक में विभिन्न विकास कार्यों सम्बन्धी प्रस्ताव पारित किए जाने थे, लेकिन जनप्रतिनिधि नहीं आने के कारण बैठक को दुबारा स्थगित किया गया है। बैठक में महज पंचायत समिति विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिहं, मनीषा चावला, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments