Saturday, May 16, 2026
Homeराजनीतिडाबड़ा ओर धनकोली में हुआ मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

डाबड़ा ओर धनकोली में हुआ मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गिरधारीसिंह भाटी. मौलासर। प्रधानमंत्री की मन की बात के 100वे एपिसोड के अवसर पर भाजपा मंडल मौलासर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर मन की बात को सुना वह देखा गया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

मंडल अध्यक्ष किशन भींचर ने बताया कि मौलासर मंडल के शक्ति केंद्र डाबड़ा पर रघुनाथ जी के मंदिर प्रांगण में बड़ी स्क्रीन लगाकर समस्त ग्राम वासियों के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम डाबडा व धनकोली मे मन की बात कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रभा डाबड़ा के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लादड़िया में मन की बात कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -ishan

इसी प्रकार ग्राम खाखोली में शक्ति केंद्र प्रभारी कमल शर्मा के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम लादडिया में पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण पुरोहित के संयोजन में व ग्राम निमोद में रविंद्र सिंह के संयोजन में तथा मौलासर शक्ति केंद्र पर हनुमान चौधरी के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष किशन भींचर, गिरधारी सिंह डाबड़ा, धनराज पारीक, इंद्राज पारीक, सुरेश जोशी, हरीश शर्मा, मूलचंद शर्मा, हनुमान चौधरी, रामदेव, रेखा राम कड़वा सहित मंडल के हर शक्ति केंद्र पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मन की बात में मोदी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम नहीं यह मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है। उन्होंने कहा कि जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे हैं। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू की गई मन की बात का आज रविवार को 100वां एपिसोड पूर्ण हुआ है।
इस अवसर सेल्फी विथ डॉटर का संदेश दिया वही गांव में छोटे व्यवसाय के रूप में कार्य करने वाले दुकानदार भाइयों के लिए अच्छी बातें बोली मन की बात पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया ओर आगे आने वाले एपिसोड को हमेशा सुनने की अपील सभी कार्यकर्ताओं से की गई।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!