Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटी12वीं बोर्ड में बी.आर. खोखर एजुकेशन ग्रुप का शानदार रिजल्ट, पलक चौधरी...

12वीं बोर्ड में बी.आर. खोखर एजुकेशन ग्रुप का शानदार रिजल्ट, पलक चौधरी ने 98.40% के साथ कुचामन में किया टॉप

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बी.आर. खोखर मेमोरियल एजुकेशन ग्रुप, कुचामन सिटी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

- विज्ञापन -image description
image description

दसवीं के बाद बारहवीं कक्षा में भी संस्थान ने शानदार परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

- विज्ञापन -image description

संस्थान के विज्ञान एवं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विज्ञान वर्ग की छात्रा पलक चौधरी ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं कुचामन सिटी का नाम रोशन किया।

- Advertisement -ishan

संस्थान के चेयरमैन गोविंदराम शेषमा ने बताया कि इस सत्र में किए गए नवाचारों तथा अनुभवी व प्रशिक्षित शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

निदेशक झाबरमल शेषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी संस्थान की छात्रा अपराजिता पारीक (98.17%) एवं छात्र प्रिंस शेखावत (98%) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बारहवीं के विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता हासिल की है।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य हुकुम राज कुमावत सहित रूपाराम शेषमा, अहमद अली, सुभाष चौधरी, रामचंद्र सेवदा, मदन लाल पारीक, अर्जुन राम, रामेश्वर लाल, राहुल चौधरी, जीतेन्द्र मील, अरुण कुमार, राकेश चौधरी एवं सत्यनारायण कुमावत उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!