Monday, July 28, 2025
Homeकुचामनसिटीकुचामन: कत्ल की रात मनाई, निकाले गए ताजिए

कुचामन: कत्ल की रात मनाई, निकाले गए ताजिए

- विज्ञापन -IT DEALS HUB

अकीदत और गमगीन माहौल में कल मनाया जाएगा मुहर्रम , ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ निकलेंगे छह ताजिए

कुचामनसिटी। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला के मैदान में दी गई शहादत की याद में कल कुचामन शहर में मुहर्रम का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल के साथ मनाया जाएगा। मुहर्रम के पहले शनिवार की रात को कत्ल की रात मनाई गई।

- विज्ञापन -image description

मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी और सचिव मोहम्मद इकबाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी कुचामन शहर में मोहर्रम पर परंपरा के अनुसार कुल छह ताजिए निकाले जाएंगे। ये ताजिए लुहारान, न्यारियान, पलटन गेट, घाटी कुआं, व्यापारी मोहल्ला और छीपा मोहल्ला की ओर से बनाए गए हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

कत्ल की रात को निकाले गए ताजिए, गूंजीं मातमी धुनें

शनिवार रात को “कत्ल की रात” के मौके पर ताजियों को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। ढोल-ताशों की मातमी धुनों और या हुसैन की सदाओं के बीच माहौल पूरी तरह से ग़म में डूबा नजर आया। विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिए जुलूस के रूप में शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए मुकाम स्थल तक पहुंचे।

अकीदतमंदों ने मांगी मन्नतें, चढ़ाए सेहरे

इससे पहले शनिवार शाम को ताजियों के मुकाम पर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर दुआएं मांगी। जिनकी मन्नतें पूरी हुईं, उन्होंने ताजियों पर सेहरे चढ़ाकर शुक्राना अदा किया। महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

- Advertisement -ishan

शांति और सौहार्द का संदेश

मदरसा इस्लामिया सोसायटी के मोहम्मद सलीम मणियार ने बताया की मोहर्रम का यह पर्व भले ही ग़म का प्रतीक है, लेकिन यह शांति, बलिदान और इंसानियत की रक्षा के लिए डट जाने के जज़्बे की मिसाल भी देता है। कुचामन में हर साल की तरह इस वर्ष भी यह पर्व सभी समुदायों के आपसी भाईचारे, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा । इस मौके अपर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
Physics Wallah
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!