नावां शहर। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को नावां के उपखंड कार्यालय में प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही और एक ही दिन में 43 नामांकन दाखिल किए गए।

इसके साथ ही अब तक कुल 66 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं, जिनमें 61 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी हुकमीचंद रोहेला ने प्रत्याशियों से नामांकन पत्र प्राप्त किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार दस्तावेजों की जांच की गई। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में सक्रियता नजर आई।
श्यामगढ़ से पिंकी बंसल ने भरा नामांकन:-
ग्राम श्यामगढ़ से पिंकी बंसल पत्नी शम्भू बंसल ने भी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कुचामन नगर परिषद के सभापति महेश रामचंद्रका भी मौजूद रहे। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अब सभी की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और प्रत्याशियों की स्थिति पर टिकी हैं।







