कुचामन सिटी. बसीठा धोबी समाज संस्थान की ओर से नवरात्रि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता कैलाश बारिया ने की।
कार्यक्रम संयोजक सीताराम बारिया ने बताया कि पांच दिवसीय नवरात्रि कार्यक्रम में डांडिया-गरबा सहित बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष विजय भाटी एवं विजय बारिया ने बताया कि समाज के प्रत्येक घर के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कुचामन सिटी: दो दिवसीय दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर में 206 दिव्यांगजन चयनित

सभा के अंत में कैलाश बारिया ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुचामन धोबी समाज का यह नवरात्रि कार्यक्रम एक मिसाल के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 16 अक्टूबर को घट स्थापना की जाएगी तथा 20 अक्टूबर को माता रानी की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस अवसर पर शिवदयाल, भंवरलाल, सागरमल, कालूराम, अशोक, राजू, आनंद, नरेश, रिंकू, मनीष, सुरेश, दिलीप, सरदार, शिवरतन, महेंद्र, बंसीलाल, लक्ष्मण, प्रकाश, रामलाल, ओमप्रकाश, मुकेश, सुरेश, गोविंद, गौतम, सत्तू, शंभू, भोलू, महेश, राकेश, इंद्र सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।
कुचामन सिटी: जिनेश्वरदास दिगंबर जैन विद्यालय में नवनिर्वाचित सभापति व पार्षदों का सम्मान







