Homeनावां शहरनावां: नवरात्रि के उपलक्ष्य में आदर्श विद्या मंदिर में हुई चित्रकला प्रतियोगिता,...

नावां: नवरात्रि के उपलक्ष्य में आदर्श विद्या मंदिर में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, 27 विद्यार्थियों ने लिया भाग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. नवरात्रि के उपलक्ष्य में विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर में कैनवास फाउंडेशन की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रतियोगिता में मां, वर्ली, मांडल और मॉडर्न आर्ट आदि मुख्य विषय रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा पंचमी की छात्रा दीपांशी ने प्रथम स्थान, कक्षा तृतीया के छात्र यश ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा चतुर्थी के छात्र भानु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में कक्षा अष्टमी की छात्रा गुंजन ने प्रथम स्थान, कक्षा नवमी के छात्र दुर्गा प्रसाद ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा अष्टमी की छात्रा हिमांशी जांगिड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका भावना बजाज एवं प्रियंका अग्रवाल ने निभाई। भावना बजाज ने कहा कि सभी बच्चों का प्रयास बहुत ही सराहनीय रहा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रहना चाहिए।

- Advertisement -ishan

वहीं, प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि वे विद्यालय में वर्कशॉप लगाकर चित्रकला में रुचि लेने वाले विद्यार्थियों को चित्रकला की बारीकियां सिखाएंगी, ताकि विद्यार्थियों की कमियों को दूर किया जा सके।

इस प्रतियोगिता से सभी बच्चों को बहुत प्रेरणा मिली।

कुचामन सिटी: मां शक्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ SKA कराटे चैंपियनशिप सीजन-2 का भव्य शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments