कुचामन सिटी. गोगा नवमी के अवसर पर गोगामेड़ी बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शनिवार को गोगाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोगामेड़ी वाल्मिकी बस्ती से रवाना होकर आथुणा दरवाजा, पुरानी धानमंडी, घाटीकुआ, नया शहर, सीकर रोड गोल प्याऊ, पुराना बस स्टैंड, लायंस सर्किल, अम्बेडकर सर्किल और स्टार सिटी मॉल होते हुए वापस गोगामेड़ी वाल्मिकी बस्ती पहुंची। शोभायात्रा में निशान, ढोल-नगाड़े और अखाड़े शामिल रहे।

आयोजन की तैयारियों में समिति अध्यक्ष कानाराम चन्देलिया, उपाध्यक्ष मनोज लखन, सचिव रमेशचंद सारवान, कोषाध्यक्ष कमल किशोर गोयर सहित समिति के पदाधिकारियों, संरक्षकों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के अनुसार कार्यकर्ताओं ने करीब सवा महीने तक लगातार मेहनत कर मेले की तैयारियां कीं।
कुचामन सिटी में फिर लौट आया वादों का दौर, चुनाव आते ही याद आया शहर का विकास







