कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी पाण्ड्या (स्व. कमलकुमार जैन) के सौजन्य से रविवार को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर में 46वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाशचंद जैन पाण्ड्या, शिविर संयोजक वीर रमेश पहाड़िया, वीर संजय अग्रवाल, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर सुरेश कुमार जैन, संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर नरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन ने किया।
वीर संदीप पाण्ड्या एवं तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर के अलावा डीडवाना, मकराना, नावां, मीठड़ी, परबतसर, पदमपुरा, पलाड़ा, मारोठ, चितावा, जुसरी, लालास, अलखपुरा, भदलिया, रसाल, केकड़ी एवं राणासर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 81 मरीजों ने लाभ लिया। इस दौरान 21 एक्स-रे और 11 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं।

संस्था के वीर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि महानगरों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से क्षेत्र के आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। वहीं वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि वीर भानुप्रसाद ओदिच्य, वीर नंदकिशोर बिडसर, शबाना, जितेन्द्र एवं सुरजीत का शिविर के आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा।
अंत में संस्था सचिव वीर अजित पहाड़िया ने चिकित्सक, सहयोगियों, दानदाताओं एवं शिविर में पहुंचे सभी मरीजों का आभार व्यक्त किया।
कुचामन सिटी: गोगा नवमी पर निकली गोगाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा







