मकराना के निजी स्कूल में साढ़े तीन वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले को लेकर शनिवार से एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया।

विधायक जाकिर हुसैन गैसावत भी स्कूल के सामने अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होंगे। जिससे बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।






