Thursday, August 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सोलर कंपनी पर अवैध रूप से बिजली के पोल लगाने...

कुचामन सिटी: सोलर कंपनी पर अवैध रूप से बिजली के पोल लगाने का आरोप, किसानों ने ADM को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. ग्राम बुटीनाथपुरा के किसानों ने सोलर कंपनी पर सार्वजनिक सड़क एवं कृषि भूमि पर कथित रूप से अवैध तरीके से विद्युत पोल लगाने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर, कुचामन सिटी को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन इन्द्रजीत सिंह पुत्र जोर सिंह निवासी भवानीपुरा एवं अन्य प्रभावित किसानों की ओर से दिया गया।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में बताया गया कि एक निजी कंपनी द्वारा सोलर प्लांट से विद्युत आपूर्ति के लिए सार्वजनिक सड़क एवं किसानों की भूमि पर बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सड़क पर पोल लगाए जाने से अतिक्रमण की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों के आवागमन में परेशानी होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

किसानों ने आरोप लगाया कि कंपनी भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही है तथा निर्धारित दूरी के बजाय सड़क के समीप पोल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि सार्वजनिक सड़क एवं सरकारी भूमि के उपयोग के लिए कंपनी द्वारा संबंधित विभागों से प्राप्त अनुमतियों, स्वीकृतियों एवं अनापत्ति प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाए।

- Advertisement -ishan

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विद्युत लाइनों के तार किसानों की कृषि भूमि से गुजर रहे हैं और हरे-भरे पेड़ों को छू रहे हैं, जिससे भविष्य में गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। किसानों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

प्रमुख मांगे :-

किसानों ने जिला कलक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जांच पूरी होने तक विद्युत पोल लगाने का कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवाने, सभी अनुमतियों का सत्यापन कराने, अनियमितता मिलने पर कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अवैध रूप से लगाए गए पोल हटाकर किसानों एवं राहगीरों के आवागमन में आ रही बाधाओं को दूर कराने की मांग की।

क्या अब से परबतसर, मीठड़ी डीडवाना-कुचामन का हिस्सा नहीं? मंत्री के दौरे से समझिए

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!