Wednesday, August 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित

कुचामन में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जांच शिविर आयोजित

भारत विकास परिषद् की स्वास्थ्य पहल के तहत 160 छात्राओं व महिला स्टाफ की हुई हीमोग्लोबिन जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् कुचामन शहर शाखा द्वारा परिषद् की स्वास्थ्य पहल “एनीमिया मुक्त कुचामन” के अंतर्गत शहर के मिर्धा नगर स्थित टैगोर बालिका माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं हेतु एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि शिविर की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी ने उपस्थित छात्राओं एवं महिला स्टाफ को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संतुलित आहार, हरी सब्जियों, दालों, फलों एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की आवश्यकता से भी अवगत कराया।

- विज्ञापन -image description

आयरन की गोलियां और पोषण किट वितरित

शिविर में उपस्थित सभी 160 छात्राओं एवं महिला स्टाफ की राजकीय जिला चिकित्सालय, कुचामन की टीम द्वारा हीमोग्लोबिन की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जिनका हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया, उन्हें आयरन की गोलियां एवं पोषण किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय जिला चिकित्सालय के डॉ. गौरव राजावत ने उपस्थित छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर जैसे महत्वपूर्ण विषय के संबंध में जानकारी दी एवं इसके प्रति छात्राओं तथा उनके माता-पिता में जागरूकता तथा इसकी रोकथाम के लिए सरकार एवं चिकित्सालय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

- Advertisement -ishan

साथ ही उन्होंने भारत विकास परिषद् की इस जनहितकारी स्वास्थ्य पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, महिला सहभागिता गतिविधि संयोजिका प्राची सोमानी, संपर्क गतिविधि संयोजक शरद सोमानी, संस्कार गतिविधि संयोजक जयप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य रामूराम महला, महेंद्र वर्मा, रमेशचंद सेन तथा राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलवीर ढाका के निर्देशन में चिकित्सकीय टीम के डॉ. दिनेश, लैब असिस्टेंट शिवभगवान एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

अंत में भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं को स्मृतिचिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

कुचामन सिटी में 1 किलो 30 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!