Sunday, July 12, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: महिलाएं-बच्चे डर में, एक साथ 6 बदमाशों का गिरोह, घरों में...

नावां: महिलाएं-बच्चे डर में, एक साथ 6 बदमाशों का गिरोह, घरों में घुसकर ताले तोड़ते CCTV में कैद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर में चोर गिरोह लगातार सक्रिय है। शनिवार रात राम-लक्ष्मण कॉलोनी में कुछ लोग मुंह पर नकाब बांधकर घूमते नजर आए।

- विज्ञापन -image description
image description

उन्होंने कई घरों में घुसने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के जाग जाने पर मौके से फरार हो गए। कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, कॉलोनी में कुल छह लोग संगठित होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले प्रहलाद अग्रवाल के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन गेट का ताला अंदर की ओर होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

घर में घुसने का प्रयास करते बदमाश।

इसके बाद उन्होंने नवरंगलाल अग्रवाल के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसी दौरान आवाज होने पर घर में मौजूद महिला जाग गई, जिससे बदमाश मौके से भाग निकले। महिला ने तुरंत पड़ोसियों और मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद दीपक अग्रवाल ने पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा बदमाशों ने ओमप्रकाश पाराशर और श्याम जोशी के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली।

लोगों में डर का माहौल, एक आंख खोलकर सोने को मजबूर

मुंह पर कपड़ा बांधे यह गिरोह पूरी तैयारी के साथ आता है। उनके पास बैग में ताले तोड़ने के औजार भी थे। सीसीटीवी कैमरों में छह संदिग्ध नजर आए हैं। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। उन्हें डर सता रहा है कि अगला निशाना कहीं उनका घर न बन जाए। कई परिवार चिंता के कारण रातभर ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।

घरों में महिलाएं-बच्चे, अनहोनी का डर

लोगों का कहना है कि घरों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रहते हैं। ऐसे में यदि छह लोगों का यह गिरोह किसी घर को निशाना बनाता है तो पूरे परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

इस वर्ष प्रदेश में कई ऐसी वारदातें सामने आई हैं, जिनमें बदमाशों ने घरों में घुसकर लोगों को बंधक बनाया, विरोध करने पर बुजुर्गों पर जानलेवा हमला किया, हाथ-पैर काटने जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया और महिलाओं के गहने लूटकर फरार हो गए। इन घटनाओं के बाद आम परिवारों में भय का माहौल है और लोगों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है।

शहरों में अधिकांश लोग एकल परिवार में रहते हैं। जहां घर में केवल पति-पत्नी और उनके बच्चे होते हैं। ऐसे में यदि आधा दर्जन बदमाश एक साथ घर में घुस जाएं तो उनका मुकाबला करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से शहर के रिहायशी इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा इस गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है ताकि लोग बिना भय के अपने घरों में रह सकें।

मकराना: ज्वैलर्स की दुकान से चोरी हुआ सामान मध्यप्रदेश से बरामद, एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!