Wednesday, July 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चितावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 कार्टन अवैध देशी शराब,...

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 कार्टन अवैध देशी शराब, कार और एक लाख रुपए जब्त, तस्कर गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: चितावा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा नंबर की एक कार से 24 कार्टन अवैध देशी सादा शराब (1152 पव्वे) बरामद किए हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस ने कार चालक बलदेवराम जाट (34) निवासी गुगड़वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये की नगदी भी जब्त की गई है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी तेजाराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की रात चितावा थाना पुलिस की गश्ती टीम ग्राम जिजोट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से चितावा की ओर भगा ले गया। इस पर गश्ती दल ने वाहन का पीछा किया और थाना पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -ishan

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक श्रवण लाल ने पुलिस टीम के साथ आडागेला, चितावा में नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार नाकाबंदी स्थल पर पहुंची, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान कार से 24 कार्टनों में भरे 1152 पव्वे अवैध देशी सादा शराब बरामद हुई।

आरोपी बलदेवराम के पास शराब परिवहन का कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने शराब, परिवहन में प्रयुक्त कार और आरोपी के कब्जे से मिले एक लाख रुपए जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में चितावा थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच नांवा थाना प्रभारी कर रहे हैं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!