Homeकुचामनसिटीकुचामन बस स्टैंड पर झगड़े की स्थिति देख पुलिस ने दो लोगों...

कुचामन बस स्टैंड पर झगड़े की स्थिति देख पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, दो बसें समेत छह वाहन जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के नए बस स्टैंड पर बुटाटी-सीकर-जयपुर रूट पर चलने वाली बसों के संचालकों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर आज तनाव की स्थिति बन गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सूचना मिलने पर कुचामन सिटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो बसें, तीन स्कॉर्पियो और एक कैंपर वाहन जब्त किए। साथ ही रूट विवाद के मामले में दो आरोपियों रामेश्वर लाल विश्नोई निवासी पोलास (मेड़ता रोड) तथा नंद सिंह निवासी जालसू कलां (डेगाना) को गिरफ्तार किया।

SP डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

- Advertisement -ishan

पुलिस के अनुसार, बस संचालकों के बीच रूट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को नए बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में वाहन और लोग एकत्र हो गए थे, जिससे झगड़े की आशंका थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते कार्रवाई कर विवाद को बढ़ने से रोक दिया।

कुचामन सिटी: गौ हत्या रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान तेज, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में की सहभागिता की अपील

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments