Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 14 थानाधिकारियों के तबादले

डीडवाना-कुचामन जिले में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 14 थानाधिकारियों के तबादले

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने 14 थानाधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है।

- विज्ञापन -image description

जारी आदेशों के अनुसार 8 थानाधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है, जबकि 6 थानाधिकारियों का जिले के भीतर स्थानांतरण किया गया है।

- विज्ञापन -image description

तबादला सूची के अनुसार खुनखुना थानाधिकारी मनसीराम को मौलासर थानाधिकारी लगाया गया है। वहीं नावां थानाधिकारी नंदलाल रिणवा का तबादला खुनखुना किया गया है।

मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को बडू थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बडू थानाधिकारी अजय सिंह को पीलवा थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। चितावा थानाधिकारी तेजाराम को महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है तथा सिद्धार्थ प्रजापत को निम्बी जोधा से चितावा थानाधिकारी लगाया गया है।

- Advertisement -ishan

इसी प्रकार मानवेंद्र सिंह चौहान को बरड़वा थाना, रोहिताश को निम्बी जोधा थाना, मोहन सिंह को डीडवाना थाना, राजेंद्र कुमार को कुचामन थाना, रतन सिंह को मारोठ थाना, सुरेश कुमार को नावां थाना तथा पंकज कुमार को मकराना थाना का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रमेश कुमार बिठू को साइबर पुलिस थाना, डीडवाना का थानाधिकारी लगाया गया है।

एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान द्वारा जारी इन तबादलों को जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कुचामन सिटी: अतिक्रमण पर नगर परिषद का एक्शन, पुराने बस स्टैंड से हटाए ठेले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments