Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पंजाब से...

कुचामन सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को पंजाब के फरीदकोट से गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description

आरोपी की पहचान सागर शर्मा (20) पुत्र निर्मल शर्मा निवासी पुलिस थाना कोटकपुरा (पंजाब) हाल निवासी वृदावन कॉलोनी पलाडा रोड़ त्रिसिंगिया के रूप में हुई है। पुलिस उससे मामले में गहन पूछताछ कर रही है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी गरीमा चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार – 29 जून 2026 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस पर 30 जून 2026 को कुचामन सिटी थाने में मुकदमा संख्या 210/2026 धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

- Advertisement -ishan

विशेष टीम ने पंजाब से दबोचा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए उसे फरीदकोट (पंजाब) से डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

कार्रवाई में शामिल टीम – थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल छोटूराम, देवीलाल और लाल सिंह ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुचामन सिटी: बारिश के बाद खेतों में बढ़ा खरपतवार, नियंत्रण में जुटे किसान; समय पर प्रबंधन से बेहतर पैदावार की उम्मीद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments