Tuesday, July 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक पर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं विधान...

कुचामन सिटी: भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक पर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं विधान का भव्य आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. डीडवाना रोड स्थित भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के पावन मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान एवं लड्डू समर्पण का भव्य आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में श्रावक श्रेष्ठी लालचंद पहाड़िया, कमलकुमार पहाड़िया, सुभाषचंद पहाड़िया, प्रतीक पहाड़िया एवं नैतिक पहाड़िया को कलशाभिषेक एवं लड्डू समर्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नेमीनाथ की आराधना कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर चिरंजीलाल, विमल, अमित, अशोक, मनोज, भव्य पाटोदी, भंवरलाल झांझरी, लालचंद, महेंद्र, नीरज पहाड़िया, माणकचंद, संतोष काला, तेजकुमार बडजात्या सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्तिभावपूर्वक पूजन, विधान एवं भक्ति कर प्रभु के गुणों का गुणगान किया।

कुचामन सिटी: प्रेमपुरा की बेटी परीनीता जांगिड़ ने NEET-UG में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि भगवान नेमीनाथ, भगवान श्रीकृष्ण के चचेरे भाई थे तथा उन्होंने गुजरात के पावन गिरनार पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया था।

भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक हमें अहिंसा, दया, तप, त्याग, संयम एवं आत्मसाधना का संदेश देता है। इन सद्गुणों को जीवन में अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति परम शांति प्राप्त करते हुए मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर हो सकता है।

कुचामन सिटी: NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 660 हासिल करने पर देवेंद्र कुमार का सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!