Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कालिका टीम ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, सुरक्षा...

कुचामन सिटी: कालिका टीम ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, सुरक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में कुचामन थाना की कालिका टीम की सदस्य महिला कांस्टेबल सुमिता एवं कमला झुरिया ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

- विज्ञापन -image description

प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों, छेड़छाड़ एवं अन्य विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय सजगता, साहस और आत्मरक्षा के कौशल का उपयोग कर स्वयं की सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने तथा पुलिस हेल्पलाइन एवं कानूनी सहायता की जानकारी भी दी।

सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग है समय की आवश्यकता

कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता सुमन मूंड ने छात्राओं को सदैव जागरूक एवं आत्मविश्वासी रहने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा अत्याचार का डटकर विरोध करना चाहिए तथा आत्मरक्षा के सीखे हुए गुरों का आवश्यकता पड़ने पर निडर होकर प्रयोग करना चाहिए।

- Advertisement -ishan

विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रत्येक छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस, मानसिक दृढ़ता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित होती है, जो उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाती है।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कर स्वयं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने कुचामन थाना की कालिका टीम की सदस्य महिला कांस्टेबल सुमिता एवं कमला झुरिया का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी के कॉलेज पर लगा हमेशा के लिए बैन, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments