कुचामन सिटी. श्री दिगम्बर जैन नागौरी मंदिर में आगामी 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं मूल वेदी नवनीकरण के तहत बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान आदिनाथ सहित अन्य भगवानों को विधि-विधानपूर्वक अस्थायी वेदी में विराजमान किया गया।


आचार्य विद्यासागर महाराज के सुशिष्य क्षीरसागर महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य अमित भैया (इंदौर) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः मंगलाष्टक के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। शांतिधारा का सौभाग्य पदमचंद-संजय कुमार सेठी परिवार को प्राप्त हुआ।

याग मंडल विधान में सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य कैलाशचंद पांड्या परिवार, ईशान इन्द्र का सौभाग्य अजित पहाड़िया परिवार, यज्ञनायक का सौभाग्य विमलचंद झांझरी परिवार तथा कुबेर इन्द्र का सौभाग्य विनोद झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ। मंडल पर कलश स्थापना का सौभाग्य सुशील गंगवाल परिवार ने प्राप्त किया।
विधान एवं हवन के माध्यम से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की गई। इसके बाद मूल वेदी पर विराजमान भगवान आदिनाथ सहित अन्य भगवानों को विनयपूर्वक अस्थायी वेदी में विराजमान किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, श्रावक-श्राविकाओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कुचामन सिटी: अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण, आयुक्त ने भोजन कर जांची गुणवत्ता






