Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में ऐतिहासिक ध्वज स्तम्भ हटाने पर आक्रोश, कांग्रेस नेता हेमराज चावला...

कुचामन में ऐतिहासिक ध्वज स्तम्भ हटाने पर आक्रोश, कांग्रेस नेता हेमराज चावला ने की पुनर्निर्माण की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन नगर परिषद क्षेत्र में कनोई पार्क के सामने पुराने बस स्टैंड पर देश की आजादी से पूर्व क्षेत्र के नागरिकों द्वारा स्थापित राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लगभग 40-45 फीट ऊँचे लोहे के स्तम्भ को सड़क बनाने के नाम पर हटाने पर क्षेत्रीय आमजनों में अत्यंत आक्रोश व्याप्त है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने बताया कि देश में जब स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था। उस दौरान क्षेत्र व प्रदेश के स्वतंत्रता आंदोलन के समर्थक स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा यहाँ पर अंग्रेजों के विरुद्ध व आजादी के प्रतीक स्वरूप ध्वज कई बार फहराए जाते रहे हैं तथा सन् 1947 के बाद से वर्तमान तक इस स्तम्भ पर राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त व 26 जनवरी को प्रतिवर्ष शान से समारोहपूर्वक प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता रहा है।

- विज्ञापन -image description

जिसमें वर्तमान क्षेत्रीय विधायक व मंत्री विजय सिंह चौधरी के पिता व तत्कालीन कांग्रेस नेता स्व. रामेश्वरलाल चौधरी, पूर्व विधायक हरीशचन्द्र कुमावत एवं मैंने नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष के रूप में वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

हेमराज चावला ने बताया कि इस राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ से क्षेत्रीय तथा प्रादेशिक स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया, पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान चौधरी, पूर्व विधायक स्व. हरीशचन्द्र कुमावत, पूर्व विधायक रामेश्वरलाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों की स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं।

- Advertisement -ishan

मंत्री विजय सिंह चौधरी से पुनर्निर्माण की मांग

उन्होंने राष्ट्रीय स्तम्भ को अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए क्षेत्रीय नगर परिषद प्रशासन, परिषद के प्रशासक उपखंड अधिकारी सहित विशेषकर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री विजय सिंह चौधरी से आग्रह किया है कि इस प्रतीक स्तम्भ को इसी स्थान पर भव्यता से पुनर्निर्माण कराकर इसे अक्षुण्ण रखने के प्रति अपना समर्पण दर्शाएँ।

कुचामन सिटी में 3 मई को निःशुल्क हड्डी रोग व नेत्र-मोतियाबिंद परामर्श शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!