कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में मासिक 42वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर रविवार, 3 मई को आयोजित किया जाएगा।


यह शिविर गुणमाला देवी एवं स्व. कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेगा।

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर संयोजक के रूप में वीर संदीप पाण्ड्या, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर प्रदीप गंगवाल और नंद किशोर बिडसर सेवाएं देंगे।
संस्था के वीर नरेश कुमार जैन के अनुसार – डॉक्टर की सलाह पर रोगियों के खून संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे और उचित परामर्श प्रदान किया जाएगा। वहीं, वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि शिविर के लिए पंजीकरण 3 मई को सुबह 9 बजे शिविर स्थल पर ही किया जाएगा।

इसी दिन नेत्र एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर भी होगा आयोजित
महावीर इंटरनेशनल युवा, कुचामन सिटी द्वारा मोहन नेत्रालय जयपुर के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर भी 3 मई (रविवार) को जैन स्कूल, पलटन गेट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जयपुर के विख्यात फेको सर्जन डॉ. सौरभ बोथरा (जैन) रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में आधुनिक लेजर तकनीक से बिना सूई, बिना टांके और बिना पट्टी के मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कुचामन में रोज़ाना जाम से जूझते लोग, अस्पताल रोड पर हालात गंभीर; ट्रैफिक पुलिस नदारद






