Sunday, May 31, 2026
Homeकुचामनसिटीएसपी और कुचामन तहसीलदार का तबादला, BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने...

एसपी और कुचामन तहसीलदार का तबादला, BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की घटना के बाद फैसला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने की घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं। डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव तथा कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया का तबादला कर दिया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

ज्ञानचन्द्र यादव को 20 मई को ही डीडवाना-कुचामन जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था, लेकिन नियुक्ति के महज 10 दिन बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। उनकी जगह डॉ. प्यारेलाल शिवरान जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

- विज्ञापन -image description

वहीं, कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया को भी स्थानांतरित कर बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई भेजा गया है। देर रात जारी आदेशों के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए तथा अपना कार्यभार नावां तहसीलदार को सौंपने को कहा गया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कुचामन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी के सामने पहुंचकर काले झंडे दिखाए और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

- Advertisement -ishan

घटना के बाद पुलिस ने 9 रालोपा कार्यकर्ताओं को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तहसीलदार कैलाश ईनाणिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इसके बाद देर रात तहसीलदार के तबादले के आदेश जारी हुए। वहीं बाद में पुलिस ने आधा दर्जन रालोपा कार्यकर्ताओं को दोबारा हिरासत में भी लिया। 

कुचामन सिटी से बड़ी खबर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे, 9 आरएलपी कार्यकर्ता हिरासत में

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!