Thursday, May 28, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में भाजपा नागौर देहात के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण...

कुचामन सिटी में भाजपा नागौर देहात के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ गुरुवार को सरला बिरला कल्याण मंडल में उत्साह एवं वैचारिक ऊर्जा के साथ हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों नावां, परबतसर, मकराना, डीडवाना एवं लाडनूं से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के नेतृत्व, वर्ग संयोजक नवनील गौड़ तथा नावां विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा के समन्वय में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, 26 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

उद्घाटन सत्र में सुनीता माहेश्वरी, अखलेश, राजेंद्र बोराणा, राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी, कुचामन नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया, मानसिंह किंसरिया, श्रीराम भींचर, जितेंद्र सिंह जोधा, सुमिता भींचर, करणी सिंह, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, डॉ. देवीलाल दादरवाल, किशन भींचर सहित अनेक वरिष्ठजन एवं विधानसभा प्रवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

स्वागत-सत्कार एवं वर्ग गीत से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत-सत्कार एवं वर्ग गीत से हुई। वर्ग गीत नवनील गौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भाजपा को विचार एवं कार्यकर्ता आधारित संगठन बताया। जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने वीर सावरकर जयंती का स्मरण करते हुए संगठन विस्तार, वैचारिक जागरण एवं कार्यकर्ता निर्माण पर विचार व्यक्त किए। वर्ग प्रभारी अखलेश ने संगठनात्मक सक्रियता, सोशल मीडिया सहभागिता, बूथ स्तर तक संपर्क विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

विभिन्न सत्रों में संगठन, विचारधारा और कार्य विस्तार पर चर्चा

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने “वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठा” विषय पर उद्बोधन देते हुए भाजपा को राष्ट्र निर्माण का वैचारिक अभियान बताया। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने “कार्य पद्धति” विषय पर संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं कार्यकर्ता समन्वय पर चर्चा की। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा हरिराम रिणवा ने “कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण एवं अपेक्षाएँ” विषय पर कार्यकर्ताओं को सेवा भाव, अनुशासन एवं व्यवहार-कुशलता का संदेश दिया।

बूथ सशक्तिकरण से लेकर AI तकनीक तक पर दिया मार्गदर्शन

पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने “कार्य विस्तार” विषय पर संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया। कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने केंद्र एवं राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश प्रवक्ता मेहराज चौधरी ने “सोशल मीडिया, मीडिया, नई तकनीक (AI), प्रभावी सूचना तंत्र एवं सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रदेश से पधारे सभी वरिष्ठ अतिथियों एवं वक्ताओं का संगठन की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला महामंत्री डॉ. देवीलाल दादरवाल को प्रदेश से पधारे सभी आगंतुकों के अतिथि-सम्मान का दायित्व सौंपा गया। रात्रिकालीन सत्र में संगठनात्मक आत्मीयता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अनौपचारिक संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दूसरे दिन होंगे कई महत्वपूर्ण सत्र

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 29 मई 2026 को प्रातः शाखा एवं योग-व्यायाम से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा राजस्थान सतीश पूनियां “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण वक्ता राजेंद्र बोराणा “स्थायी कार्यक्रम – बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं IT” विषय पर प्रशिक्षण देंगे। प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनियां “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियाँ” विषय पर संबोधित करेंगे। समापन सत्र में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ “विचार परिवार” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

दिनभर आयोजित विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कुचामन सिटी: हिराणी-दीपपुरा के 70 साल पुराने रास्ते को लेकर विवाद, धरने पर बैठे ग्रामीण, प्रभारी मंत्री ने SDM को दिए निर्देश, फिर पहुंची टीम

कुचामन सिटी: फिल्मी स्टाइल में 48 लाख के तेल की चोरी, पंजाब से आ रहे टैंकर को राणासर में पलटाया, ड्राइवर ने ही रची साजिश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!