कुचामन सिटी. लायंस क्लब एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में तथा सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चैरिटीज के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र पर निशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रविवार, 17 मई 2026 को किया जाएगा।


शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ लायन डॉ. सुनील जैन अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रातः 9:30 बजे से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड नंबर एवं मोबाइल नंबर आवश्यक रहेगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।






