नावां शहर. लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ अब पंकज आयोडाइज साल्ट की ब्रांड एम्बेसडर बन गई हैं।



नावां क्षेत्र में संचालित पंकज आयोडाइज साल्ट की आधुनिक नमक रिफाइनरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रबंधन और अभिनेत्री के बीच मुलाकात हुई। इस अवसर पर रिफाइनरी संचालक दीपक अग्रवाल ने उन्हें नमक शोधन की पूरी प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों तथा आयोडीन युक्त नमक के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार नावां स्थित यह रिफाइनरी क्षेत्र की प्रमुख इकाइयों में शामिल है। जहां प्रतिदिन लगभग 350 टन नमक का रिफाइनिंग कार्य किया जाता है। आधुनिक मशीनों और उन्नत तकनीक से तैयार किया जाने वाला यह नमक गुणवत्ता और शुद्धता के मानकों पर खरा उतरता है।

कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ ने उत्पादन प्रक्रिया को समझते हुए टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयोडीन युक्त नमक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
रिफाइनरी संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं तक शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण नमक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रणाली राठौड़ के ब्रांड एम्बेसडर बनने से उत्पाद की पहचान और विश्वसनीयता में और वृद्धि होगी।
इस अवसर पर स्थानीय उद्योग से जुड़े लोग और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिनेत्री का सम्मान किया गया तथा भविष्य में ब्रांड प्रमोशन को लेकर रूपरेखा पर चर्चा की गई।
स्थानीय स्तर पर इस पहल से न केवल उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिल सकती है। पंकज साल्ट का मुख्य बाजार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में है, जहां यह पहले से ही लोकप्रिय है।
नावां शहर में बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल रैली, जगह-जगह पुष्प वर्षा






