कुचामन सिटी. संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में कुचामन कस्बे में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रमों को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष एवं नगर परिषद के नि-वर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अम्बेडकर विकास समिति एवं क्षेत्रीय बहुजन संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे कोठारी भवन में सांगलिया पीठ के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के मुख्य आतिथ्य में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। वहीं सायं 7:30 बजे पुराने बस स्टैंड पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसके अगले दिन 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को आथुना दरवाजा स्थित वाल्मिकी बस्ती से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क पहुंचेगी। शोभायात्रा का समापन अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा।

हेमराज चावला ने बताया कि जयंती कार्यक्रमों को लेकर समाज के सभी वर्गों युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओंमें विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं, जिनकी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं।
कुचामन में अम्बेडकर जयंती से पहले विवाद: नगर परिषद अधिकारियों पर कार्यक्रम में रुकावट डालने का आरोप






