Tuesday, April 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भजन-भक्ति से मिलता है जीवन का सच्चा सुख, कथा में...

कुचामन सिटी: भजन-भक्ति से मिलता है जीवन का सच्चा सुख, कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिवानंद महाराज का हुआ अभिनंदन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खारिया रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीमद् भगवद्गीता कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

- विज्ञापन -image description
image description

कथा व्यास संत शिवानंद महाराज ने मानव जीवन का महत्व बताते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ और अमूल्य है, जिसे प्रभु भक्ति, सत्संग और भगवान के नाम स्मरण से ही सफल बनाया जा सकता है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि सच्चा सुख और शांति केवल भजन-भक्ति में ही निहित है। भगवान की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर कथा का रसपान करते नजर आए।

कथा के मध्य भजन गायक हरीश द्वारका ने “राम भज ले प्राणिया” सहित विभिन्न भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नारायण मंत्र के संकीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, भगवान की सजीव झांकियों ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा शिवानंद महाराज का सम्मान

इसी क्रम में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की कुचामन इकाई द्वारा कथा वाचक शिवानंद महाराज का शाल, माला, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया गया। इकाई अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा “है नाथ मैं आपको भूलूं नहीं” संदेश के साथ संस्कार एवं जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है।

समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने बताया कि ब्रह्मलीन संत रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित समिति सनातन संस्कृति के संवर्धन, गर्भस्थ शिशु संरक्षण एवं उत्तम संस्कारों के प्रसार हेतु कार्यरत है। उन्होंने माताओं-बहनों को “बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को आगे पढ़ाओ” जैसे सामाजिक संदेशों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुरलीधर गोयल, सत्यनारायण मोर, आनंद जयराम सहित अनेक साधक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

कुचामन सिटी: सीवरेज व सड़कों की खराब गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, एजेंसियों को शीघ्र सुधार के निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!