Monday, April 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन नगर परिषद आयुक्त ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को बताया मनगढ़ंत,...

कुचामन नगर परिषद आयुक्त ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को बताया मनगढ़ंत, बोले – डॉ. अंबेडकर प्रेरणास्रोत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्येंद्र सारस्वत ने रविवार को बयान जारी कर नगर परिषद के अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप लगाए। इसके बाद नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने इन आरोपों को निंदनीय बताया।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन में अम्बेडकर जयंती से पहले विवाद: नगर परिषद अधिकारियों पर कार्यक्रम में रुकावट डालने का आरोप

- विज्ञापन -image description

नगर परिषद आयुक्त ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों में “भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में नगर परिषद द्वारा व्यवधान किए जाने” संबंधी खबरें प्रकाशित हुई हैं, जिनका नगर परिषद प्रशासन पूर्णतः खंडन करता है।

खुदाई शुरू होने के 2 दिन बाद दिया गया प्रार्थना-पत्र: आयुक्त

08.04.2026 को अम्बेडकर विकास समिति द्वारा शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक संध्या के आयोजन हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। जिस पर नगर परिषद द्वारा सहायक अभियंता, स्टोर कीपर एवं कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित कर दिया गया था।

- Advertisement -ishan

प्रार्थना-पत्र दिए जाने से दो दिन पहले ही पुराने बस स्टैंड चौक पर खुदाई का कार्य शुरू हो चुका था और इस पर किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई।

समारोह के लिए टेंट एवं पेयजल की व्यवस्था भी नगर परिषद द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है। बाबा साहब भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्पूर्ण भारत के प्रेरणास्रोत एवं आदर्श हैं।

नगर परिषद ने आरोपों को मनगढ़ंत, निराधार और भ्रामक बताते हुए उन्हें अनुचित और निंदनीय करार दिया।

करोड़ों की साइबर ठगी: कुचामन शहर के 10 लोगों सहित 17 संदिग्धों को किया डिटेन, 100 से अधिक लोग जांच के दायरे में

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!