Sunday, April 12, 2026
Homeनावां शहरनावां के शुभम मिश्रा राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे अपनी बात, प्रधानमंत्री से...

नावां के शुभम मिश्रा राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे अपनी बात, प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां क्षेत्र के होनहार युवा शुभम मिश्रा ने एक बार फिर नावां का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्रतिष्ठित MY Bharat Budget Quest 2026 के लिए हुआ है जो देशभर के युवाओं को अपने विचार राष्ट्रीय स्तर पर रखने का मंच प्रदान करता है।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 12 व 13 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होगा। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे। साथ ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण भी कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों के विचार सुनेंगे।

- विज्ञापन -image description

गौरतलब है कि शुभम मिश्रा के बड़े भाई शिवम मिश्रा इससे पहले Rajasthan Youth Dialogue (विकसित राजस्थान यूथ डायलॉग) में फाइनलिस्ट रह चुके हैं। वहीं इस बार शुभम मिश्रा “स्पोर्ट्स हब” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जो युवाओं के खेल विकास और अवसरों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

शुभम की इस उपलब्धि से नावां सहित पूरे डीडवाना-कुचामन जिले में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -ishan

भारत विकास परिषद कुचामन शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, ओमप्रकाश सेन बने अध्यक्ष

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!